अमरोहा, जनवरी 21 -- मंडी धनौरा। एसीएमओ डॉ.जसकरन गंगवार ने मंगलवार को स्थानीय सीएचसी में लेबर रूम, आयुष्मान कक्ष व संगिनी योजना को लेकर संयुक्त बैठक कर निरीक्षण किया। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रसव कराने वाली आशा कार्यकत्रियों को चिन्हित कर चेतावनी पत्र जारी किए। सभी आशाओं को अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देना व मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्साधीक्षक डॉ.राहुल कुमार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान डीएससीएच विपुल कुमार शम्मो, अमित कुमार, अभिषेक वर्मा, विनोद कुमार, शैली यादव समेत सभी संगिनी कर्मी मौजूद...