बिजनौर, दिसम्बर 16 -- आरएसएम डिग्री कॉलेज में एग्री-क्लीनिक्स एवं एग्री-बिजनेस सेंटर्स योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नाबार्ड से जिला विकास प्रबंधक डॉ. भूपेश पुनेरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि स्नातकों को स्वरोजगार एवं कृषि उद्यमिता के लिए प्रेरित करना है। प्रशिक्षित युवाओं को कृषि सलाह सेवाएं, इनपुट सप्लाई, कस्टम हायरिंग सेंटर, मृदा परीक्षण, पशुपालन, नर्सरी, एग्री-मार्केटिंग जैसे अनेक व्यवसाय स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं अनुदान की सुविधा प्रदान की जाती है। इस कार्यशाला में 100 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यशाला में गौरव चौहान, बृजराज सिंह, डॉ. हिमांशु त्रिपाठी, डॉ. कौशिक प्रसाद, डॉ. देवेश पाठक, डॉ. विवेक यादव अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दु...