कुशीनगर, अप्रैल 20 -- कुशीनगर। एसिड अटैक पीड़िता की आर्थिक मदद के लिए टीम अजीम आलम ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। दुदही नगर पंचायत में बीते माह की 24 तारीख को खाना बनाते समय लड़की पर एक युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया था। उसे जिला अस्पताल, फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले उसे एम्स दिल्ली में भर्ती करा दिया गया है। लड़की का परिवार बेहद गरीब है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम ने आर्थिक मदद करके उसके इलाज का बंदोबस्त किया था। अब टीम अजीम आलम सोशल मीडिया के जरिए लड़की की मदद को आगे आई है। टीम के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग आर्थिक मदद को आगे आ रहे हैं। कस्बे के साथ ही अन्य जगहों के लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...