श्रावस्ती, फरवरी 2 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में एसिड के अवैध बिक्री व वितरण पर नियंत्रण के लिए पुलिस की ओर से आरेशन शील्ड शुरू किया गया है। यह अभियान 20 दिनों तक चलाया जाएगा। जिसके तहत एसिड दुकानों की जांच कर उन्हें एसिड को अवैध रूप से न बेचने की हिदायद दी गई। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रविवार को थाना गिलौला व थाना मल्हीपुर पुलिस टीम की ओर से दुकानों पर संघन चेंकिग अभियान चलाय गया। इस दौरान पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में संचालित विभिन्न दुकानों व स्थानों पर एसिड की अवैध बिक्री व वितरण को लेकर सघन जांच की। चेकिंग के दौरान एसिड की अवैध बिक्री अथवा वितरण से संबंधित कोई भी मामला प्रकाश में नहीं आया। लेकिन भविष्य में इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की रोकथाम के लिए टीम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि एसिड की अवैध बिक्री करने पर संबंध...