मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- कस्बे में ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसाईआर) प्रक्रिया में सहयोग करने वाले विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ऑल इंडिया मोमिन अंसारी समाज के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ताहिर हुसैन अंसारी के आवास पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता चरथावल नगर पंचायत अध्यक्ष मास्टर इस्लामुद्दीन व संचालन ताहिर हुसैन अंसारी ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इरफान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग देने वाले आठ स्वयंसेवकों तथा हिन्द वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आस मोहम्मद एड., हाजी नजबुद्दीन, सलीम राणा, मोहम्मद सलीम अंसारी, डॉक्टर तैयब, हाशिम हैदर और मौलाना शादाब सहि...