देवरिया, फरवरी 8 -- देवरिया, निज संवाददाता। निषाद समाज के लोगों ने शनिवार को रामपुर कारखाना क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र चौरसिया को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि मझवार जाति एससी की सूची में है, जबिक उसकी उपजातियां मल्लाह, केवट, बिंद हैं। इन्हें पिछड़ी जाति की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची से विलोपित कर इन जातियों को भी एससी की सूची में शामिल किया जाए। उन्होंने विधायक से उनकी मांग को शासन में रखने की मांग की। इस दौरान रामकृपाल साहनी, महाप्रसाद निषाद, नेबूलाल, रामनरायन, मकुरधन, विभूति निषाद, विष्णुदेव निषाद, रामसमुझ निषाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.