पीलीभीत, मई 9 -- पीलीभीत, संवाददाता। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जाति एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों के लिए शादी अनुदान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अनुसूचित जाति के लिए 402 और सामान्य वर्ग के लिए 268 लाभार्थियों का लक्ष्य और बजट मिल गया है। इच्छुक व्यक्ति शीघ्र ही ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई ने बताया कि अनुदान प्रदान करने के लिए विभागीय वेबसाइट शादी अनुदान डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके बाद सभी संलग्नकों सहित उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में सात दिन के अन्दर जमा करना अनिवार्य है। जांचोपरान्त पात्र पाये जाने पर अभिभावकों के खाते में रू. 20000 की धनराशि भेजी जायेगी। योजना की अधिक जानकारी के लिए किस...