रांची, जनवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के छात्र-छात्राओं को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दक्ष बनाने, डिजिटल साक्षरता सुनिश्चित करने और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (निलेट) के साथ एक समझौता किया है। इस साझेदारी को लेकर बुधवार को डीएसपीएमयू के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) की ओर से बैठक आयोजित की गई, जिसमें निलेट के कार्यकारी निदेशक प्रो. नितिन पुरी ने सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। प्रो. नितिन पुरी ने बताया कि दोनों संस्थानों के बीच हुए समझौते के तहत डीएसपीएमयू के विद्यार्थियों के लिए एनएसक्यूएफ संरेखित विशेष कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संच...