सहरसा, फरवरी 22 -- सहरसा। जिला लोजपा आर एससीएसटी प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के आवास पर हुई।प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्षों को मनोनयन पत्र दिया गया।सिमरी बख्तियारपुर आनंद रंजन, महिषी विद्यानंद पासवान,पतरघट रुकन देव पासवान, सलखुआ मिथिलेश कुमार सादा,सौरबाजार अमोल कुमार उर्फ नंद किशोर पासवान,नवहट्टा शंभू कुमार गौतम, बनमाईटहरी राजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पासवान,जिला महासचिव अरविंद कुमार राम को मनोनयन पत्र दिया गया।मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, सुशील पासवान, संदीप पासवान,विपिन पासवान, विनोद मुखिया, रोहित यादव, दीपू पासवान,शेखर पासवान आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...