बेगुसराय, फरवरी 28 -- बलिया। प्रदेश एससी/एसटी कर्मचारी संघ के निर्देश पर जिलाध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी राजदेव राम के निर्देशानुसार शुक्रवार को डंडारी प्रखंड के एक सभागार में एससी-एसटी कर्मचारी संघ का गठन किया गया। जिला पर्यवेक्षक मंजय कुमार पासवान व जिला कार्यकारिणी सदस्य यशवंत कुमार की निगरानी में कमेटी का गठन किया गया। एससी-एसटी कर्मचारी संघ के गठन में डंडारी प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत एससी-एसटी कर्मी को शामिल किया गया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विजय पासवान, प्रखंड सचिव भूपेश दास, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार जबकि प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य पद पर गंगाराम पासवान, रामसोगारथ पासवान, ललन पासवान, सीताराम दास, अशोक पासवान, अशोक कुमार, मुकेश कुमार दास, उमेश दास, रामविलास दास, परमेश्वर कुमार,...