कौशाम्बी, फरवरी 15 -- पिपरी थाने के लोधौर गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हजारों रुपये लेकर काम न कराने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीओ से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। लोधौर गांव निवासी इम्तियाज अहमद ने बताया कि उनके पुत्र मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद शमशाद का नाम किसी प्रकरण में एससी-एसटी एक्ट में दर्ज था। आरोप है कि गांव का ही एक जालसाज नाम निकलवाने के नाम पर 19 हजार रुपये लिए थे। लेकिन न तो नाम निकलवाया और न ही रुपया वापस कर रहा। इम्तियाज ने बताया कि जब उन्हें जानकारी हुई कि उनका कोई काम नहीं हुआ है तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। तब वह रुपया देने में आनाकानी करने लगा। आरोप है कि रविवार को जालसाज उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.