हरदोई, फरवरी 7 -- बेनीगंज। कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के गांव शुक्लापुर निवासी हरिओम शुक्ला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि लालजीत वर्मा व सुनीत कुमार लगातार उसे निशाना बनाकर उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि विपक्षी अपनी पुत्री के माध्यम से उसे एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। हरिओम के अनुसार बीते दिनों विपक्षियों ने पुलिस के माध्यम से उसे पकड़वाकर थाने में मारपीट कराई। इस शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए एक दरोगा और एक सिपाही को निलंबित किया था। इसके बावजूद, आरोपितों के हौसले बढ़ गए हैं और धमकियों का सिलसिला जारी है। पीड़ित ने कहा कि निलंबन के बाद विपक्षी और आक्रामक हो गए हैं और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियों से उसे मानसिक रूप से तोड़ने की कोशिश की जा रही है। हरिओम ने ...