हाजीपुर, जनवरी 31 -- राघोपुर। संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को पहाड़पुर पूर्वी पंचायत के हाजपुरवा गांव से एससी-एसटी एक्ट मामले के एक फरार प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि पहाड़पुर पूर्वी पंचायत के हाजपुरवा गांव से एससी-एसटी एक्ट मामले के फरार आरोपी अर्जुन राय पिता शिवाकांत राय को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...