मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मुशहरी थाना क्षेत्र में 32 डिसमिल जमीन के विवाद में एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। एक ही मामले की दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराकर एक परिवार को परेशान किया जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए जनहित मंच के सचिव व अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने डीएम और एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग कही है। कोर्ट परिसर के बार लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित अपने कक्ष में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मामले में पिछले वर्ष पति व इस वर्ष पत्नी ने एफआईआर दर्ज कराई है। पति ने एक ही परिवार के तीन व पत्नी ने उसे परिवार के 11 लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। मौके पर कई अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.