मोतिहारी, अप्रैल 6 -- मधुबन,निसं। शक्षिक के साथ मारपीट करने व एससी/एसटी एक्ट का आरोपी गड़हिया बाजार थाना के कोइलहरा मठ ग्राम निवासी देवेन्द्र गिरी ने पुलिस की दबिश पर न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए गड़हिया बाजार थाना के थानाध्यक्ष आदत्यि कुमार ने बताया कि इस मामले में उत्क्रमित मध्य वद्यिालय कोइलहरा हिंदी के एचएम रामलाल राम ने फरवरी माह में एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें कहा है कि फाइलेरिया रोधी दवा खाने के बाद स्कूल के कुछ बच्चों के बीमार होने की सूचना पर आरोपी व अन्य हरवे हथियार के साथ वद्यिालय में प्रवेश कर इनके साथ मारपीट की व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गालियां दी। बताया कि पुलिस की दबिश के कारण आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.