एटा, फरवरी 21 -- शनिवार को एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष कस्बा के मोहल्ला पीपलटोला पहुंचे और बीती 10 फरवरी को बरात में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए पथराव की जानकारी की। शनिवार को एससी, एसटी आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम घटना की जानकारी करने दोपहर करीब दो बजे नगर के मोहल्ला पीपलटोला स्थित घटना स्थल पर पहुंचे और शिकायत कर्ता से घटना एवं वायरल वीडियो के बारे में भी जानकारी ली। शिकायत कर्ताओं ने बरात के दौरान हुई घटना के बारे अनेकों जानकारी दी। उपाध्यक्ष के साथ सीओ सिटी कीर्तिका सिंह, थाना प्रभारी विदेश राठी के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। बता दे कि बीती 10 फरवरी को कस्बा के मोहल्ला पीपलटोला में बरात निकलते समय डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में हुए पथराव में कई लोग घायल भी हुए थे। घटना को लेकर एक महिला ने सोशल मीडिया पर दलित की बरात रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.