फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- टूंडला, निषाद समाज को एसी आरक्षण का लाभ मिले, इस मांग को लेकर निषाद पार्टी ने विधायक प्रेमपाल धनगर को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष श्रीनिवास निषाद ने कहा कि अब निषाद समुदाय जाग चुका है और अपना संवैधानिक अधिकार लेकर रहेगा। मछुआ समुदाय उत्तर प्रदेश में 18 प्रतिशत की आबादी में निवास करता है। जिन पूर्व की सरकारों ने मछुआ समुदाय के संवैधानिक अधिकार पर डाका डालने का काम किया उन सरकारों को मछुआ समुदाय ने सत्ता से हटाने का काम किया है। विधायक ने विधानसभा सत्र में मझवार, तुरैहा आरक्षण की आवाज उठाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में बृजेश निषाद, प्रताप सिंह निषाद, मनोज निषाद, सावरेन सिंह निषाद, कालीचरण निषाद, चंद्रभान निषाद, बॉबी निषाद आदि उपस्थित रहे। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा टूंडला, हिन्दुस्तान स...