पलामू, मार्च 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला 20 सूत्री की उपाध्यक्ष विमला कुमारी ने प्रदेश में अनुसूचित जाति आयोग गठन संबंधी झारखंड कल्याण मंत्री चमरा लिंडा की ओर से विधानसभा में दिए गए आश्वासन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में निवास कर रही दलितों की बड़ी आबादी की बेहतरी की उम्मीद जगी है। बिमला कुमारी ने कहा कि यह आयोग किसी प्रदेश में अबतक अस्तित्व में नहीं आया है। इस कारण अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ बहुत सारे कार्य लंबित है। आयोग गठन के बाद एक बड़ी आबादी अपने समस्याओं के समाधान के लिए आयोग तक पहुंचेगा और लाभान्वित हो सकेगा। एससी आयोग के गठन होने से अनुसूचित जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं में लाभ मिलेगा। साथ ही समाज के दबे, कुचले और शोषित लोग मुख्य धारा में जुड़ सकेंगे। साथ ही अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.