भभुआ, मार्च 21 -- (पेज तीन) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में एससीएसटी व पास्को एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सोहन बिंद भगवानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी बुच्चू बिंद का पुत्र है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सह मुकदुमा के अनुसंधानकर्ता सुनील कुमार ने बताया कि 9 मार्च 2025 को सोहन के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया है। तब से वह फरार चल रहा था। कॉल डिटेल्स रिकॉर्ड के जरिए लोकेशन ट्रेस करते हुए उसे चांद थाना क्षेत्र के कौआठोर गांव से गुरुवार की रात करीब 12 बजे गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को सीएचसी में मेडिकल जांच कराकर कागजी व कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुकद्दस रमजान इफ्तार (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.