लखीसराय, अप्रैल 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के महिसोना पंचायत अंतर्गत मांझी टोला पश्चिमी भाग में सोमवार को जिला स्तरीय एससीएसटी को लेकर विशेष शिविर का उदघाटन जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विशेष शिविर के माध्यम से भीम समग्र सेवा अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के टोलों में विशेष शिविर का आयोजन कर सरकार के विभिन्न योजनाओं से वंचित लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में 5 लाभाथी को पीएचएच राशन कार्ड, 10 लाभार्थी को अंत्योदय राशन कार्ड, 10 लाभार्थी को जन्म प्रमाण पत्र, 4 लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड, दो लाभार्थी को मुख्यमंत्री आवास योजना की चाबी दी गई। इस दौरान पदाधिकारी के स्वागत में एससीएसटी के छात्रों ने स्वगात गगीत की प्रस्तुती दी। जबकि संगत में नवल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.