मधुबनी, मार्च 4 -- हरलाखी। एससीएसटी एक्ट में हरलाखी प्रखंड के उप प्रमुख पति मनोहरपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव को हरलाखी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अमरनाथ पर 24 अक्टूबर को गांव के ही एक महिला सुनैना देवी ने एससीएसटी एक्ट के तहत के प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने गिरफ्तार आरोपित समेत तीन लोगों पर जातिसूचक शब्द के साथ गालीगलौज करने, मारपीट करने एवं दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाई है। घटना के एक दिन बाद आरोपितों ने पीड़ित महिला को गांव से भाग जाने की धमकी भी दी थी। अनुसंधान में महिला का आरोप सही पाया गया। इसके बाद अनुसंधानकर्ता एएसआई प्रमोद कुमार ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने बताया कि आरोपित न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.