नैनीताल, जनवरी 22 -- भवाली, संवाददाता। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तराखंड की टीम ने गुरुवार को राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मेहरागांव प्रथम का निरीक्षण किया। टीम ने विद्यालय में संचालित आनंदम कार्यक्रम, पुस्तकालय के सुव्यवस्थित रखरखाव और विद्यालय की साज-सज्जा की प्रशंसा की। एससीईआरटी टीम ने कक्षा 3 और कक्षा 5 के विद्यार्थियों की गणित विषय में दक्षताओं का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अभिभावकों से विद्यालय का संपर्क और अधिक सुदृढ़ करने का सुझाव दिया, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास को और मजबूती मिल सके। टीम में भास्करानंद पांडे, सुरेश चंद्र आर्य, डॉ. राकेश गैरोला, आरती जैन, डॉ. रंजन भट्ट, डॉ. अजय चौरसिया, राकेश रावत, नीरज पांथरी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...