पटना, जनवरी 1 -- राज्य के सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत 11-12वीं के 10060 शिक्षकों के पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की नई तिथि जारी कर दी गई है। इन शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण पांच जनवरी से शुरू होगा और 9 जनवरी तक चलेगा। सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण संस्थानों से संबद्ध कर दिया गया है। पटना जिले के पांच शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में कुल 925 शिक्षकों को टैग किया गया है। मालूम हो कि इन शिक्षकों को प्रशिक्षण पहले 29 दिसंबर से 3 जनवरी तक निर्धारित था, लेकिन ठंड की छुट्टी पड़ने से प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया था। एससीईआरटी ने पुर्ननिर्धारित तिथि पर सभी टैग किए गए शिक्षकों को संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.