दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। एसवी हॉस्पिटल, लहेरियासराय के तत्वावधान में चिकनी, सोनकी में मल्टी-स्पेशलिटी नि:शुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप में 500 से अधिक मरीजों की जांच की गई। कैंप में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने लगभग 250 मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम ने 150 महिला मरीजों को देखा। जनरल फिजिशियन डॉ. मनीष करण ने सौ मरीजों की जांच की। इस मेडिकल कैंप का आयोजन दीपक जी व फेकू जी की देखरेख में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.