मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर/साहेबगंज। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने गुरुवार को साहेबगंज नगर परिषद (नप) में तैनात कनीय अभियंता (जेई) अमन कुमार को 9,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। अमन कुमार औराई का निवासी है। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ यह तीन दिन में लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई। इससे पूर्व बीते दो दिनों में निगरानी ने प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी और सदर थाने के सब इंस्पेक्टर को घूस लेते गिरफ्तार किया था। दोनों को जेल भेजा जा चुका है। बताया जाता है कि नगर परिषद के वार्ड 12 में दो योजनाओं में क्रमशः 15 लाख और नौ लाख रुपए से पेवर ब्लॉक लगाया गया था। जेई द्वारा दोनों योजनाओं में कुल 24 हजार रुपये की मांग की गई थी। इसको लेकर साहेबगंज नगर परिषद के वार्ड 12 के निवासी राजकुमार तिवारी ने पटना स्थित विशेष निगरानी इकाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.