लातेहार, जनवरी 8 -- लातेहार,प्रतिनिधि। शहर के धर्मपुर पथ में अवस्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गुरूवार को शिशु वाटिका के कक्षा अरुण से द्वितीय तक के छात्र व छात्राओं के अभिभावकों की एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मौके पर प्रधानाचार्य उत्तम मुखर्जी के अलावा अभिभावक, पूजा देवी, काजल देवी, पिंकी कुमारी तथा विदवंती देवी द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रजज्‍वलित किया गया। गोष्ठी का संचालन शिल्पा कुमारी व परिचय पूनम ने किया। इस गोष्ठी की भूमिका तथा शिशु वाटिका के 12 व्यवस्थाओं की जानकारी शिशु वाटिका सह प्रांत प्रमुख गीता के द्वारा रखा गया। इस गोष्ठी में अभिभावकों की ओर से बहुत से सुझाव दिए गए तथा विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की गई। प्रधानाचार्य श्री मुखर्जी ने विद्यालय के प्रत्येक गतिविधि, अग्निहोत्र, सुवर्णप्रशन ...