घाटशिला, फरवरी 21 -- घाटशिला। गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के विभिन्न जन समस्याओं को लेकर सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया कम्युनिस्ट एसयूसीआई (सी) पार्टी की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया। कहा गया की घाटशिला के अनुमंडल एक जन स्वास्थ्य के हित को देखते हुए अनुमंडल अस्पताल में उचित मात्रा में डॉक्टर, नर्स उपलब्ध कराने तथा अंदरूनी संरचना को ठीक करने की गारंटी देना होगा। घाटशिला बाजार के जर्जर सड़क, नाली तथा आसपास ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर सड़कों का जल्द से जल्द मरम्मत कराना होगा। सभी तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि को बढ़ाकर 5000 करने समेत कई मांगें शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से कृष्ण चंद्र साव, मिली मित्र, सरला मुंडा, मिल्की मुंडा, संदीप पात्र, सुजीत जाना, शुभम कुमार झा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.