वाराणसी, जनवरी 30 -- बड़ागांव। थाना क्षेत्र के कनियर ग्राम सभा के नारायणपुर गांव के पास तालाब के निकट से काली एसयूवी से 65 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बरामद शराब की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है। मौके से दो तस्कर भाग निकले। वाहन पर वाराणसी का नंबर अंकित है। नंबर के आधार पर पुलिस वाहन स्वामी की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...