मऊ, फरवरी 24 -- चिरैयाकोट। गाजीपुर जनपद के हंसराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलिकपुरा निवासी दीपक यादव पुत्र योगेन्द्र सोमवार की देर शाम बाइक से निमंत्रण में शामिल होने जहानागंज की ओर जा रहा था। इस दौरान चिरैयाकोट नगर के औसतपुर वार्ड समीप आजमगढ़-गाजीपुर राज्य मार्ग पर सामने से आ रही एसयूवी से आमने-सामने भिड़त हो गई। इस घटना में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...