रांची, जनवरी 8 -- नामकुम, प्रतिनिधि। टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के बड़ाम फुटबॉल मैदान से बुधवार को एक एसयूवी कार सवार दो चोरों ने खस्सी चुरा लिया। इस घटना को पास में बैठा धीरज नाग नामक युवक देख रहा था और शोर मचाते हुए स्कूटी से कार का पीछा करना शुरू किया। चोरों ने जब देखा कि उनका पीछा किया जा रहा है, तो भागने के चक्कर में एक ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा है। धीरज नाग ने पुलिस को बताया कि वह मैदान के पास बैठा था तभी एक सफेद रंग की एसयूवी वहां पहुंची। कार से उतरे एक युवक ने बकरियों और खस्सी को गाड़ी में डालकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान कार चालक ने रास्ते में एक और खस्सी उठाने की कोशिश की। धीरज ने कार का दरवाजा खोलकर चालक को पकड़ना चाहा, लेकिन चालक उसे धक्का देकर...