लखनऊ, सितम्बर 21 -- कैंट में बनिया चौराहे के पास शनिवार रात तेज रफ्तार एसयूवी (थार) ने ई-ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोगों को एसयूवी रौंदती निकल गई। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो सवार सभी लोग गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन कर निगोहां स्थित घर लौट रहे थे। हादसे के बाद एसयूवी चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। निगोहां के कुर्मीखेड़ा निवासी मोहित कुमार (25) अपने दोस्त आयुष यादव, अंश यादव, प्रमोद, अनुज, सुमित व भूपेन्द्र के साथ गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने ई-ऑटो से आए थे। ई- ऑटो निगोहां के लवल निवासी उमेश साहू (26) चला रहे थे। इंस्पेक्टर कैंट के मुताबिक देर शाम सभी लोग दर्शन कर घर लौट रहे थे। कैंट के बनिया चौराहे के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.