चंदौली, फरवरी 20 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव स्थित रिंगरोड अंडरपास सर्विस रोड पर हाई स्कूल की परीक्षा देकर स्कूटी से घर लौट रहे भाई बहन को एसयूवी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार भाई की मौत हो गई और बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। उसको ट्रामा सेंटर भेजकर भर्ती कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंपने के साथ ही वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पुलिस को करीब ढाई घंटे आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगा। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव के रहने वाले धीरज तिवारी मेरठ में सीआरपीएफ में तैनात है। आजकल हवलदार पर पदोन्नति होने पर चुनार में ट्रेनिंग दे रहे है। इनकी 16 साल की पुत्री वैष्णवी और 15 वर्षीय वैभव उर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.