मिर्जापुर, जनवरी 4 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरबपट्टी गांव के पास रविवार की दोपहर एसयूवी के धक्के से किशोर जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसी एसयूवी से जख्मी किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। चील्ह थाना क्षेत्र के अनिरुद्धपुर पूरबपट्टी गांव निवासी बबलू कनौजिया का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कनौजिया गांव में ही सिवान की ओर गया था। दोपहर लगभग ढाई बजे सीवान से मटर का जंगेला सिर पर लेकर पैदल ही अपने घर जा रहा था। जैसे ही घर से 100 मीटर पहले पहुंचा। तभी चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर गोपीगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने किशोर को टक्कर मार दी, जिससे शिवम कनौजिया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने एसयूवी चालक को पकड़ ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.