जौनपुर, जनवरी 30 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर औरा गांव के पास बुधवार की रात करीब 9:30 बजे एसयूवी की चपेट में आकर बाइक सवार जीजा और साले की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यादव नगर निवासी 30 वर्षीय गुड्डू के बड़े भाई राहुल की बेटी के लड़के का बरही कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान बिजली कट जाने पर बैट्री की जरूरत पड़ी। इसी सिलसिले में गुड्डू और उनके जीजा 35 वर्षीय संतोष निवासी पोखरियापुर थाना सिकरारा बाइक पर सवार होकर हाईवे से होते हुए एक टेंट हाउस पहुंचे। वहां से बैट्री लेकर लौटते समय रास्ते में 15 वर्षीय आकाश उर्फ सिपाही भी बाइक पर बैठ गया। तीनों जैसे ही यादव नगर औरा के पास पहुंचे, तभी जौनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक एसयूवी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में...