चतरा, जनवरी 16 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारियातु गांव में गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जब अज्ञात बोलेरो वाहन ने सड़क पार कर रही एक नीलगाय को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में नीलगाय की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना बारियातु निवासी पवन विश्वकर्मा के घर के समीप घटी। तेज रफ्तार से गुजर रही बोलेरो वाहन ने अचानक सामने आई नीलगाय को अपनी चपेट में ले लिया और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीलगाय सड़क पर गिर पड़ी और काफी देर तक तड़पती रही। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मानवीय पहल दिखाते हुए उसे पानी भी पिलाया। कुछ देर बाद नीलगाय उठी और भागते हुए कुछ दूरी पर स्थित गड्ढे में गिर गई,जहां उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभागीय कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्...