वाराणसी, मार्च 15 -- बड़ागांव, संवाद। काजीसराय के पास गढ़वा मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस टीम पर पथराव किया, जिसमें बड़ागांव इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। काफी मशक्कत के बाद शव पुलिस कब्जे में ले सकी। भरलाई (शिवपुर) निवासी 35 वर्षीय वीरेंद्र प्रताप और 30 वर्षीय विशेन कुमार बाइक से वाराणसी से हरहुआ की ओर जा रहे थे। गढ़वा मोड़ से घूमे, तभी जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों करीब 20 मीटर तक घसीटते चले गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोग पहुंचे और दोनों को पास के अस्पताल ले गए। इस दौरान एसयूवी लेकर सवार भाग निकले। बड़ागांव पुलिस घटनास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.