मऊ, नवम्बर 22 -- पहसा(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बसनही नाला पुल के पास शुक्रवार की देर रात एसयूवी अनियंत्रित होकर नीचे खाई में पलट पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया। हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवा निवासी 21 वर्षीय राजशेखर सिंह पुत्र स्व अरुण कुमार सिंह शुक्रवार को गांव से ही राजू राजभर के लड़के अभिराम राजभर की बारात में जिला मुख्यालय गया हुआ था। देर रात्रि लगभग 12 बजे राजशेखर सिंह तीन अन्य लोगों के साथ नगवा लौट आए,उन्हें छोड़ने के बाद वह पुनः रतनपुरा के लिए निकल गए। रात्रि लगभग एक बजे बसनही नाला पुल के पास गाड़ी पहुंची तो अनियंत्रित हो गई। और नीचे नाले में गिर गई। स्थानीय ...