बोकारो, फरवरी 4 -- जरीडीह बाजार। एसबी पहाड़ी काली मंदिर गांधीनगर में मंदिर का 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। माघी पूर्णिमा पर प्रत्येक वर्ष मंदिर का स्थापन दिवस मनाया जाता है। इस दौरान सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच साड़ी, धोती एवं कम्बल का वितरण किया गया। वहीं काली पूजा के उपरांत खिचड़ी भोग का भी श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। जिप सदस्य टीनू सिंह, आजसू ने बुच्चू सिंह, मुख्य पुजारी तन्मय गोस्वामी, व्यवस्थापक सुब्रतो गोस्वामी, सहयोगी कल्पना विश्वास, तरुण सिंह, मंदिर के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, आनंद सिंह, आनंद केसरी, दिलीप चौहान, ब्यूटी गोस्वामी, हरी राय, हरिश्चंद्र सरकार, सत्यदेव, राजा बाबू, अनिरुद्ध बोस, बुलू बोस, शारदा बोस, उमेश सिंह, अशोक रवानी, जयंती बोस, मुकुंद स्वर्णकार, किशोरी स्वर्णकार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...