आरा, अप्रैल 24 -- आरा। निज प्रतिनिधि एसबी कॉलेज की आइसा इकाई का छठा यूनिट सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन प्रो. डीएन चौधरी ने किया। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा और रोजगार पर चौतरफा हमला हो रहा है। छात्र-छात्राओं के लिए महंगी शिक्षा लाकर के कॉलेज व विश्वविद्यालय से वंचित कर देने की साजिश है। डबल इंजन की सरकार लगातार छात्र नौजवानों पर हमला बोल रही है। आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत चार साल का स्नातक पूरे बिहार भर में लागू किया गया, जिसके तहत फीसवृद्धि की मार विद्यार्थी झेल रहे हैं। जिला सचिव विकास ने कहा कि आइसा हमेशा विद्यार्थियों की आवाज उठाती रही है। संचालन जिला सह सचिव जयशंकर प्रसाद ने किया। सम्मेलन में पर्यवेक्षक जैन कॉलेज सचिव चंदन दास रहे। सम्मेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.