रांची, फरवरी 11 -- रांची। सरला बिड़ला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विवि के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने उन्हें दूरदर्शी मनीषी बताते हुए कहा कि उन्होंने पूंजीवाद के विकल्प के रूप में एकात्म मानववाद का विचार दिया। उन्होंने जोर दिया कि विकास का असली पैमाना अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का कल्याण है। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और डीन डॉ. नीलिमा पाठक ने भी उनके सेवाभावी आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मौके पर रजिस्ट्रार प्रो. एस.बी. डांडिन सहित विवि के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...