रांची, जनवरी 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट विभाग की ओर से एमआरएस बेयरिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। डिप्लोमा और बीटेक (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) के 2026 बैच के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। एप्टीट्यूड टेस्ट व साक्षात्कार के आधार पर 21 विद्यार्थियों का अंतिम चयन हुआ। भर्ती प्रक्रिया कंपनी के संस्थापक व प्रबंध निदेशक मयंक दोषी व प्लांट हेड अश्विनी दुबे की उपस्थिति में हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...