रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय सेपक टाकरा पुरुष प्रतियोगिता में एसबीएस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी उपविजेता रहा। रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के शिवालिक हॉल में प्रतियोगिता का शुभारंभ कुविवि के पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा एवं यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर के प्राचार्य डॉ. कुंदन राठौर ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन यूनिटी लॉ कॉलेज रुद्रपुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में एसबीएस महाविद्यालय रुद्रपुर, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और डीएसबी परिसर नैनीताल की टीमों ने प्रतिभाग किया। रेगु इवेंट में एसबीएस रुद्रपुर प्रथम और एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी द्वितीय रहा। डबल्स इवेंट मे...