अमरोहा, मार्च 26 -- क्षेत्र के गांव हलपुरा में संचालित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय महिला खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ एसडीएम न्यायिक ब्रजपाल सिंह व एआरटीओ बबीता शर्मा ने सयुंक्त रूप से किया। बुलंदशहर, प्रयागराज, श्रावस्ती, मुजफ्फरनगर, श्रावस्ती, बुलंदशहर की टीम विजयी रहीं। एआरटीओ ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ ही यातायात के नियमों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित रखने के अलावा अन्य लोगों को भी इस ओर प्रेरित करना चाहिए। आज खेल मनोरंजन ही नहीं अपितु आय का भी साधन हैं। इस दौरान स्कूल प्रबंधक रोहित सांगवान, जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, संजीव चौधरी, जितेश सांगवान, शिताक्षी चौधरी, सिंपल चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.