रुद्रपुर, जनवरी 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र में सत्र 2026 से कई नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की गई है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) नई दिल्ली द्वारा स्नातकोत्तर स्तर पर एमकॉम, एमए राजनीति विज्ञान, एमए अंग्रेजी, एमए शिक्षाशास्त्र तथा उपभोक्ता संरक्षण में प्रमाण पत्र और अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय प्रचालन में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अध्ययन केंद्र के समन्वयक एवं प्रभारी डॉ. चंद्रपाल ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स और बीबीए तथा परास्नातक स्तर पर एमकॉम, शिक्षाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.