पलामू, फरवरी 1 -- हुसैनाबाद। जपला स्थित शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज में पूर्व प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार सिंह के सेवानिवृति के बाद वरीय व्याख्याता प्रेमनाथ को प्रभारी प्राचार्य का पदभार दिया गया है। शासी निकाय के अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव व अंतरिम सचिव सुशीला मिश्रा के आदेशानुसार प्रेमनाथ को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। अंतरिम सचिव के अलावा कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने उनका स्वागत किया। अरविंद कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, शंभू शरण सिंह, नागेन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, अनिल सिंह, कंचन कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, मो. मुकसिद, अमित रंजन मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, अंशुल सिंह, दिग्विजय सिंह, इंदु शेखर, हरिहर प्रसाद मेहता आदि मौके पर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...