रुद्रपुर, फरवरी 19 -- सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र देव सक्सेना ने यूजीसी नेट परीक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण कर गौरव बढ़ाया है। प्राचार्य प्रो. एएन सिंह ने देव सक्सेना को शुभकामनाएं दीं। देव सक्सेना ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, सहपाठियों को दिया है। इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा सिंह, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. भरत सिंह सहित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने देव सक्सेना को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...