बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- बेगूसराय। एसबीएसएस महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने सोमवार को महाविद्यालय के जंतु विभाग के शिक्षक डॉ. राजीव कुमार शर्मा रचित पुस्तक 'सेल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी' का विमोचन किया। प्राचार्य ने कहा कि डॉ. राजीव ने अपने ज्ञान से इस पुस्तक को संचित किया है। इसे पढ़कर विभिन्न वर्गों एवं प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्र-छात्रा लाभान्वित होंगे। डॉ. राजीव ने बताया कि यह पुस्तक स्नातक से स्नातकोत्तर तथा नेट के छात्रों के लिए उपयोगी है। मौके पर डॉ. संजय भगत, डॉ. रुचि जैन, डा. आरुणि कुमार, डॉ. विद्या सागर, धनंजय कुमार, डॉ. रूपेश मिश्र, डॉ. परवेज़ आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...