पटना, दिसम्बर 13 -- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के पटना सर्किल का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। शनिवार को जमाल रोड स्थित स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन के (आठ सर्किल) प्रतिनिधियों ने इसकी जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल में शामिल एसोसिएशन के भुवनेश्वर (ओडिसा) सर्किल के महासचिव डॉ. चितरंजन पांडा ने बताया कि एसोसिएशन के राष्ट्रीय फेडरेशन की अनुशंसा के बाद इसे स्थगित किया गया है। वहीं, फेडरेशन के मुख्य सचिव पंकज कौशिक ने बताया कि व्यापक स्तर पर अनियमितताओं के कारण यह निर्णय लिया गया है कि 14 दिसंबर को निर्धारित एसबीआई पटना सर्किल चुनाव को रद्द किया जाता है। वहीं, इस चुनाव के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मंजय कुमार सिंह को उनके पद से अन्य सभी निर्वाचन अधिकारियों सहित हटा दिया गया है। साथ ही, वर्तमान निर्वाचन समिति की सभी श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.