पटना, दिसम्बर 24 -- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन का राजगीर में 28 दिसंबर को प्रस्तावित त्रि-वार्षिक सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। बुधवार को इस बात की जानकारी एसोसिएशन के पटना मंडल के महासचिव शशि भूषण सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन ( 8 सर्कल ) के मुख्य सचिव पंकज कौशिक की ओर से 13 दिसंबर को संगठन के पटना मंडल के चुनाव को गैर संवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया गया है। इसी क्रम में 28 दिसंबर को राजगीर में संगठन का त्रि-वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। उसे भी संगठन के मुख्य सचिव पंकज कौशिक की ओर से गैर संवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया गया है। अगर इस प्रकार के किसी सम्मेलन में कोई सदस्य शामिल होते हैं तो इसे संगठन के आदेश की अवहेलना माना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...