हल्द्वानी, फरवरी 19 -- लालकुआं। भारतीय स्टेट बैंक की लालकुआं शाखा परिसर में गुरुवार को आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 150 लोगों का परीक्षण किया गया। यह शिविर बैंक एवं सेंट्रल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच की गई। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मानसी सेठी ने परामर्श दिया। शाखा प्रबंधक मुकेश बमेटा सहित बैंक के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...